
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
भिवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बनबन में ग्राम वासियों एवं भामाशाह के सहयोग से बनाए गए शिव मंदिर में शिव प्रतिमा की स्थापना एवं भंडारे का विशाल आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं अध्यक्ष राजस्थान सब रीजनल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड संदीप यादव ने भाग लिया। विधायक यादव ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक ने मंच से लोगों को भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सरपंच होशियार यादव, पार्षद प्रीतम दायमा, संजय कहराना, सूबेदार गंगाराम, अजीत सिंह, सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


