धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
बाबा मोहन राम काली खोली धाम की 142वीं परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद एवं बाबा मोहन राम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को अरावली की सुरम्य पहाड़ियों से घिरे संजीवनी तपोवन स्थित बाबा मोहन राम काली खोली धाम की 142वीं परिक्रमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। परिक्रमा का शुभारंभ प्रातः ठीक 6 बजे बाबा मोहन राम कॉलेज के सामने से हुआ।
परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भाग लिया। भक्तिमय नृत्य और संगीत के बीच श्रद्धालु बाबा मोहन राम जी के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम जी से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।
आयोजन में श्री अनूप केडिया, श्री संजीव जी, श्री आर.के. भारद्वाज, अनुप श्रीवास्तव, सोनम श्रीवास्तव, बलराम अग्रवाल, मनीष राजपूत, कुलदीप गुप्ता, सुजीत पंडित, प्रदीप भेड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विमल पंडित, सचिव डॉ. मुकेश कुमार, वित्त सचिव हर्ष माहेश्वरी एवं प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं बाबा मोहन राम जागृति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव अर्जुन गुप्ता, वित्त सचिव अभय चौहान एवं महिला प्रमुख साधना यादव सहित मंडल के सदस्यों ने परिक्रमा को सफल बनाने में सहयोग किया।
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने संजीवनी तपोवन को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने की अपील करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया।
अक्टूबर माह की परिक्रमा को लेकर विशेष आयोजन
आयोजकों के अनुसार आगामी अक्टूबर माह में होने वाली परिक्रमा को लेकर भिवाड़ी की नवनिर्वाचित चेयरमैन सुश्री गुंजन खटाना के पिता श्री अजीत खटाना की ओर से आयोजन कराने का निवेदन प्राप्त हुआ है। अक्टूबर माह की परिक्रमा की तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी सूचना श्रद्धालुओं को दी जाएगी।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आगामी आयोजनों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel


