बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ज्योतिषविद् सम्मान समारोह में बालोतरा के ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश गोस्वामी होंगे सम्मानित

20 सितंबर को जयपुर में होगा समारोह, ज्योतिषीय ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर होगा मंथन!

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

ज्योतिषविद् सम्मान समारोह- 2026:

बालोतरा। सर्वमंगल जनसेवा संस्थान, जयपुर के तत्वावधान में ज्योतिषविद् सम्मान-समारोह: 2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को जयपुर में किया जाएगा। समारोह में राजस्थान प्रदेश के मरू जिला बालोतरा के विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश गोस्वामी को ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित एवं अभिनंदित किया जाएगा।

समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से होटल गोल्डन ईगल, प्लॉट नंबर-5, पटेल नगर, नियर 200 फीट बाईपास, प्लाटर के पास, अजमेर रोड, जयपुर में होगा। आयोजन में ज्योतिष के क्षेत्र में कार्यरत विद्वान एवं ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे।

संस्थान के अनुसार समारोह का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष के क्षेत्र में कार्यरत विद्वानों को एक मंच उपलब्ध कराना तथा उनके ज्ञान, अनुभव एवं विचारों का परस्पर आदान-प्रदान करना है। इस अवसर पर ज्योतिषीय ज्ञान एवं अनुभवों को साझा करने के साथ विभिन्न ज्योतिषाचार्यों का सम्मान और अभिनंदन किया जाएगा।

समारोह में ज्योतिष के साथ-साथ सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवा से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। उपस्थितजनों को विद्वानों के सानिध्य एवं आशीर्वचन का लाभ मिलेगा। आयोजन के माध्यम से ज्योतिषीय ज्ञान को समाजोपयोगी दृष्टिकोण से जोड़ने पर भी चर्चा की जाएगी।

सर्वमंगल जनसेवा संस्थान की ओर से समारोह का संदेश “ज्योतिष से जागरूक समाज, सेवा से समृद्ध राष्ट्र” रखा गया है। संस्थान ने ज्योतिषाचार्यों, विद्वानों एवं गणमान्यजनों को समारोह में सादर आमंत्रित किया है।

बालोतरा के पंडित कैलाश गोस्वामी को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र के ज्योतिष एवं आध्यात्मिक जगत में भी उत्साह है। आयोजन समिति ने कहा कि समारोह में विद्वानों का आगमन एवं उनका मार्गदर्शन आयोजन के लिए गौरव का विषय होगा। समारोह सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button