उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 19 सितंबर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और संबंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी करें।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थानों से संबंधित मामलों का तत्परता एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 20, पुलिस विभाग से 15, पूर्ति विभाग से 20, विद्युत विभाग से 3, चकबंदी विभाग से 3 तथा अन्य विभागों से संबंधित 20 मामले शामिल रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक (पीडी) आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


