बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बीकानेर में रेसला का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित, शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर हुआ मंथन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 19 सितंबर 2026। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) बीकानेर की ओर से शैक्षिक उन्नयन एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल सभागार, बीकानेर में किया गया। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों तथा सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर डॉ. रामगोपाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर किशनदान चारण, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी और राजकीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के प्राचार्य डॉ. रोहिताश पचार रहे। अतिथियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षार्थी हित और व्याख्याता वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

व्याख्याताओं की प्रमुख मांगों पर चर्चा

जिला अध्यक्ष रामनिवास कस्वां ने व्याख्याता वर्ग की प्रमुख समस्याओं को सम्मेलन में उठाया। उन्होंने व्याख्याता पदों के सृजन, एमएसीपी लागू करने, न्यायालय के निर्णय की पालना के तहत प्रभावित व्याख्याताओं के हितों की रक्षा, रिक्त पदों को भरने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा विद्यालयों में आवश्यक संसाधन और पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

शिक्षक हितों के लिए एकजुटता का आह्वान

जिला मंत्री गणेश चौधरी ने संगठन की आगामी गतिविधियों तथा शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में उपस्थित व्याख्याताओं ने शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों के समाधान के लिए संगठनात्मक रूप से एकजुट होकर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, सुभाष जनागल, रोहिताश जनागल, मोहम्मद मूसा, देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह राठौर, जगदीश पंचारिया, परमेश्वर गोदारा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्याख्याता मौजूद रहे।

मंच संचालन सीताराम और मनीष सारण ने किया। सम्मेलन में ओमप्रकाश सारण, महावीर सिरोही, जयश्री चौधरी, काम्या खत्री, रूपा रामावत, मदनलाल गोदारा, रेणु अग्रवाल, भरताराम सिद्धू, रतनलाल जीनगर, सुरेश भाटिया, जीतराम धतरवाल, देवकिशन सारण, महेन्द्र गोदारा, कुशलराम मेघवाल, रामरख बाना, कैलाश डूडी, सोमराज बिश्नोई, अनीता बिश्नोई, मीना चौधरी, भगवती सोनी, अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्याख्याता एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button