ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष किया शोक संवेदना व्यक्त

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
संत कबीर नगर
भारतीय जनता पार्टी जनपद संत कबीर नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव मंगलवार को लोहरैया मंडल के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह के घर पहुंचे। पिछले दिनों भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के बाबा का देहांत हो गया था। जब इसकी सूचना भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव को मिली। तो वह मंगलवार को मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। तथा इसके बाद क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा सिरसी के पूर्व प्रधान महेंद्र राय के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, हैंसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडे, राजन राय, संदीप सिंह, विजय बहादुर सिंह, जिला महामंत्री गणेश पांडे, जिला मंत्री अशोक यादव, बैजनाथ मद्धेशिया, राजू प्रसाद राणा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button