
जिला नर्मदापुरम से जिला ब्यूरो चीफ
हीरालाल गढ़वाल
9131999507
नर्मदापुरम/ बनखेड़ी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा चांदोन मंडल के दीपावली मिलन समारोह ग्राम ईशरपुर में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा किसान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवम् स्थानीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक विचारधारा आधारित पार्टी के हैं, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा का केंद्र है, भारत देश की संस्कृति ना केवल प्राचीन अपीतू वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी तर्कसंगत है हम वर्ष के प्रथम दिवस बता देते हैं कि कब चंद्र ग्रहण आएगा, कब सूर्य ग्रहण होगा एवं अन्य प्रकार के त्यौहार एवं पर्व को मनाया जाएगा। भारत असीम संभावनाओं एवं असीम परंपराओं के साथ को समाहित करने वाला देश है, हम विचार आधारित पार्टी हैं अंत्योदय सिद्धांत को प्रतिपादित करती है। कांग्रेस के जमाने में इंदिरा आवास योजना के माध्यम से गरीबों का मजाक उड़ाया जाता था एक कुटी, आधी कुटी गरीबों को दी जाती थी, आज विश्व के सबसे उत्कृष्ट नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक गरीब को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, अभी धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री ने 4.51 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश करवाया, पहले मध्यप्रदेश में केवल 7लाख हेक्टेयर की भूमि सिंचित थी लेकिन जब से मध्य प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने हैं 42 लाख फैक्टर की भूमि सिंचित हुई है एवं हमारे स्थानीय क्षेत्र के लिए दूधी मैया के ऊपर दो हजार करोड़ से ऊपर का बांध स्वीकृत किया, ना केवल स्वीकृत किया अपितु उसका निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। यह हमारे क्षेत्र के लिए आशीर्वाद स्वरुप है क्योंकि हमारा क्षेत्र बिजली एवं भूमिगत जल आधारित खेती करता है, समय के साथ- साथ भूजल स्तर में भारी गिरावट आई है उसमें दूधी नदी परियोजना हमारे लिए अमृतुल्य है। इस क्षेत्र का विकास होने में महत्व भूमिका मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो कि कोविड के विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के समक्ष सेवा कार्य में जुटी हुई थी, जहां अन्य विपक्षी दल घरों में अपनी जान बचाए बैठे थे वहीं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जन-जन की सहायता कर रहा था। भाजपा विचार आधारित पार्टी है अन्य पार्टियों का विचार दूर दूर तक देखने को ही नहीं मिलता कांग्रेस में धन निकासी का सिद्धांत को मानते हुए गांव के धन को शहर में पहुंचाया अब समय आ गया है कि लोगों को वापस गांव की ओर आना होगा इसलिए गौ आधारित प्राकृतिक खेती इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी जिसके कारण हम रसायन मुक्त भोजन को पा सकेंगे। हम सब यह शपथ ले कि हम आने वाली पीढ़ी को रसायन मुक्त खेती उपहार स्वरूप दें तथा आज से हम हमारे खाने योग्य भोजन के अनाज के लिए हम प्राकृतिक खेती कम से कम 1 एकड़ खेत में करें।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह , विधाय. ठाकुरदास नागवंशी , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत , जिला महामंत्री कि मोर्चा पवन वालिया , जनपद अध्यक्ष पूनम पटेल , बनखेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष संजीव मालानी , मार्शल बमुरिया किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज राय बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष बृजेश कौरव सहित जिला एवम् मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।