LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मोती चन्द के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने बताया कि थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 108, 115(2) व 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हनुमान शरण पुत्र राम तेज उर्फ तेजना, निवासी मुइली, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने अभियुक्त को 05 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे पचपेड़वा चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती के लिए रवाना कर दिया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द, उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गौड़ तथा कांस्टेबल सरवन थाना पैकोलिया शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button