राजनीति

ऐतिहासिक होगा श्रद्धांजलि सभा

राणा प्रताप राय

ब्यूरो चीफ

संत कबीर नगर

के.डी. यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जनपद संत कबीर नगर के मुखलिसपुर में स्थित सिद्धि मैरिज हाल में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव की अगुवाई में किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में जिले भर के हजारों लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक केडी यादव ने बताया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने जनपद संत कबीर नगर को बहुत सी उपलब्धियां दिए हैं। जब वो प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री रहे। तो मगहर महोत्सव का आयोजन विशाल स्वरूप में होता रहा है। जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में बिड़हर घाट पर पुल देने का कार्य किया। तथा कुआनो नदी पर चार पुल भी बनवाया। मुलायम सिंह का जाना हम लोगों के लिए बहुत दुखद है। समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में उन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। और समाजवादी पार्टी के छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं को पहचानते थे। उन्होंने प्रदेश के विकास में अपना बहुत सा योगदान दिया है। श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से हम लोग उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button