LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को राशन वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

राणा प्रताप राय

ब्यूरो चीफ

संत कबीर नगर

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को भ्रमण किया गया। तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया गया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की सभी बाढ़ से प्रभावित लोगों को भरपूर सहयोग किया जाएगा। जिन लोगों का मकान बाढ़ के पानी में डूब गया है या गिर गया है उन लोगों को सरकारी आवास मुहैया कराया जाएगा। तथा जिन किसानो की फसल पानी में डूब गया है। लोगों को फसल का मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों द्वारा उन्हें राहत दिया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी बाढ़ से प्रभावित व्यक्ति को कहीं से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लोग अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निर्वहन करने का प्रयास करें। कहीं से भी किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री दिया गया।

आम जनमानस से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव,धनघटा विधायक गणेश चौहान, संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, जिला महामंत्री गणेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, राजू प्रसाद राणा, जिला मंत्री अशोक यादव उर्फ साधु यादव, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ अतुल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा रविंद्र कुमार, सीओ धनघटा रामप्रकाश, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, थाना प्रभारी धनघटा केडी सिंह सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button