देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह के कार्यों को आज भी नहीं भुलाया जा सकता: रविता भारद्वाज

देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह के कार्यों को आज भी नहीं भुलाया जा सकता: रविता भारद्वाज
व्युरो रिपोर्ट बैजनाथ
भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जागृति स्वयं सहायता समूह मलघोटा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कीया गया। इस मोके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष भाजपा नेत्री रविता भारद्वाज और दा ईडन रोज संस्था के चेयरमैन कर्ण जम्वाल ने शिरकत की इस मौके पर रविता भारद्वाज ने कहा की शहीद ए आजम भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भगत सिंह के द्वारा कीए गए देश के प्रति कार्यों को आज भी भुलाया नहीं जा सकता। इस मोके पर पर रविता भारद्वाज ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को लेकर महिलाओं को जानकारी दी उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई गई महिला सशक्तिकरण की सभी योजनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। भाजयुमो उपाध्यक्ष भाजपा नेत्री रविता भारद्वाज ने कहा की आज सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं से लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं।इस मोके पर पंचायत प्रधान सहीत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


