राजनीति

कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की सुनी समस्याएं

Congress MLA Tilak Raj Behad listened to the problems of hundreds of people in the Janata Darshan program

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

किच्छा… आज कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। जिसमें प्रमुख रूप से आर्थिक सहयता, नौकरी, सड़क निर्माण के अलावा चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान की अपील की। श्री बेहड़ द्वारा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए अधिकारयों से फोन पर वार्ता कि व् जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

वार्ड 10 आवास विकास निवासियों ने कूड़े का स्थान परिवर्तन करवाने के लिए अनुरोध किया जिसपर तत्काल अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आदेशित किया, दिलीप सिंह बिष्ट ने चीनी मिल के पास मंदिर निर्माण हेतु अनुरोध किया, वार्ड 3 निवासी मीना सोनकर ने नौकरी के लिए अनुरोध किया, 2020 एल टी चयनित अभ्यार्थ्यों द्वारा नियुक्ति दिलवाने हेतु अनुरोध किया जिसपर तत्काल मा मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इनकी समस्या से अवगत कराया। विधायक बेहड़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, बिजली पानी सड़क की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को समस्याओं से जूझने नहीं देंगे तथा विकास का चक्र थमने नहीं देंगे।

इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन दर्शन कोली, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश दुआ, मेजर सिँह, दानिश मालिक, सुनीता कश्यप,अफसार कुरैशी, लियाकत अली, अतुल पाल , दिलीप बिष्ट, प्रेम आर्या, मोहन पांडे,महेंदर सिंह,जीवन जोशी, गौरव बेहड , डिम्पल सिंह, धरमेंदर सिन्धी, प्रेमराज, परवेज मलिक,नितिन शर्मा, गोविन्द मेहरा, विशाल छाबडा, गुरचरण सिंह चन्नी, देवेंद्र विर्क , ताहिर मालिक, जगदीश गंगवार,प्रेम शर्मा , बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह रवनीत सिंह, दीप हँसपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button