महंगाई भगाओ, रोजगार बचाओ पदयात्रा निकालेगी आप संजय सिंह ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कायकर्ताओं का किया आह्वान

महंगाई भगाओ, रोजगार बचाओ पदयात्रा निकालेगी आप संजय सिंह ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कायकर्ताओं का किया आह्वान
बस्ती। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब आप महंगाई भगाओ, रोजगार बचाओ के लिए प्रदेश भर में पदयात्रा निकालेगी।
कहा कि संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को आठ प्रांतों में विभाजित किया गया है। दो प्रांतों में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है और बाकी के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम तय किए गए हैं।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बृहस्पतिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रह थे। कहा कि नाली, सड़क निर्माण और इन सब में उपज रहे भ्रष्टाचार पर हमारा ध्यान केंद्रित होगा।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व प्रांत अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ ने संबोधित किया। इस मौके पर बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इंजीनियर काजी इमरान लतीफ, संजय चौधरी अनूप कुमार पांडेय, वंश राज दुबे, दिनेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला