अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
डीएम से लगाया जमीन, जान माल के रक्षा की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी मुखिराम पुत्र रामधीरज ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जमीनी विवाद के निस्तारण और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
डीएम को दिये पत्र में मुखिराम ने कहा है कि गाटा संख्या 401, 403 अब्दुल खुद्दुश पुत्र रहमतुल्लाह और श्रीराम पुत्र बाले जिनका खपरैल, मकान सहन था उसे प्रतिफल देकर वह काबिज है। वह खपरैल को पस्त कराकर पुरानी नींव पर अपना मकान बनवा रहा था किन्तु गांव के ही रामदीन पुत्र रामदत्त, फूलचन्द पुत्र रामदीन, राहुल पुत्र रामचन्दर, गोविन्द पुत्र इन्द्रेश मकान बनवाने से रोक रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि उन लोगों का मकान जमीन से एक किलोमीटर दूर है और उनका जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। मुखिराम ने डीएम से प्रकरण के निस्तारण और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Subscribe to my channel


