बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान ने मरीजों को वितरित किए फल एवं बिस्कुट, सेवा कार्यों की हुई सराहना

भामाशाह प्रभा किशोर सिंघवी के सौजन्य से हुआ सेवा कार्यक्रम, चिकित्सकों ने संस्थान की पहल को बताया सराहनीय

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा/जसोल। मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए राजकीय चिकित्सालय, जसोल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में संस्थान के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्थान के सलाहकार पारसमल भंडारी एवं ओमप्रकाश बांठिया ने भामाशाह श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी के सौजन्य से आयोजित इस सेवा कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों एवं मरीजों की सेवा करना मानवता का पुनीत कार्य है।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के डॉ. वरदाराम पटेल एवं डॉ. पवन ने मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।

संस्थान अध्यक्ष श्रीमती प्रभा किशोर सिंघवी ने बताया कि सेवा कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल एवं बिस्कुट प्रदान किए।

इस दौरान दानदाता एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, मूलचंद चामुंडा, गणपतदान, दलपत जैन, भवानीसिंह, संतोष गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की इस पहल के माध्यम से समाज में मानव सेवा, सहयोग एवं परोपकार का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button