LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गौरीफंटा पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

खीरी, 15 नवंबर 2025।

जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध और नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 7.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।

नेपाली तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: भरत वस्याल

पिता का नाम: विस्ने सार्की

निवासी: वसन्त टोल वार्ड संख्या 01, उपमहानगर पालिका धनगढ़ी, जिला कैलाली, नेपाल

अभियुक्त के कब्जे से 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस संबंध में थाना गौरीफंटा में मु0अ0सं0 50/25, धारा 8/21/23 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थाना गौरीफंटा पुलिस

1. उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह

2. हे0का0 राम बहादुर सिंह

3. का0 राजीव सिंह

4. का0 विनीत कुमार

5. का0 बंटी सागर

6. म0का0 कुंती

SSB टीम (39 BN, A कंपनी गौरीफंटा)

1. सहायक कमांडेंट श्री विशन दास

2. सहायक उपनिरीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश

3. आरक्षी राजकुमार

4. आरक्षी सोमेन्द्र

5. आरक्षी रबारी शंकर

SP ने की टीम की सराहना

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने टीम की सफल कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button