जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर शासन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विश्व शांति नवकार जाप, केवल ज्ञान कल्याणक मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 26 अप्रैल 2026
जोधपुर में श्रीनवकार जैन सोसाइटी एवं चिंतामणि पार्श मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी के शासन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विश्व शांति नवकार जाप एवं केवल ज्ञान कल्याणक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पाल रोड स्थित डी-148, शंकर नगर वृंदावन सोसायटी गेट नंबर 2 के सामने आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सोसाइटी के प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि नवकार मंत्र एक ऐसा महामंत्र है, जिसके जाप और श्रवण से आत्मा व मन की शुद्धि होती है। इसी उद्देश्य को लेकर आयोजित इस नवकार जाप में श्रावक-श्राविकाओं ने देश, समाज और विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक ऊर्जा के संचार की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के केवल ज्ञान कल्याणक पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
संस्था अध्यक्ष गोपाल राज भंडारी एवं धनराज विनायकिया ने बताया कि 27 अप्रैल को महावीर शासन स्थापना दिवस को भक्ति भाव और गुणगान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से प्रार्थना, स्तुति, नवकार महामंत्र जाप एवं जीवदया के कार्यों में भाग लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महेंद्र मेहता, राजशेखर भंडारी, गौतम सिंघवी, दिलीप नाहर, हरीश सिंघवी, मनीष लोढ़ा, सुरेश छाजेड़, जितेंद्र वेदमुथा, मुकेश जैन, अमरचंद लोढ़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि सेवाभावी भामाशाहों के सहयोग से आदिनाथ नगर में जैन मंदिर निर्माण, जीवदया और विश्व शांति जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। साथ ही 30 अप्रैल से शुरू होने वाले जिन मंदिर आयोजन में सभी धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Subscribe to my channel


