बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में वर्षीतप पारणा महोत्सव पर तपस्वियों का भव्य सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 26 अप्रैल 2026।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षीतप पारणा पूर्ण करने वाले तपस्वियों का जसोल में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अणुव्रत समिति जसोल द्वारा श्रीमती आशा देवी गोलेछा एवं श्रीमती निर्मला देवी मंडोत का तिलक, माला एवं अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को लाडनूं में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में लगभग 400 श्रावक-श्राविकाओं एवं 50 साधु-साध्वियों ने वर्षीतप तपस्या का पारणा सम्पन्न किया। इसी क्रम में जसोल की श्रीमती निर्मला देवी मंडोत ने भी गुरुदेव के आशीर्वाद से सफलतापूर्वक पारणा पूर्ण कर जसोल पहुंचीं, जहां अणुव्रत समिति द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इसी प्रकार, तेरापंथ संस्थान असाडा रोड, बालोतरा में साध्वी श्री सत्य प्रभा जी के सानिध्य में आयोजित वर्षीतप पारणा महोत्सव 2026 में कुल 42 श्रावक-श्राविकाओं ने उपवास एवं एकासन तप का पारणा पूर्ण किया। इस अवसर पर श्रीमती आशा देवी गोलेछा ने भी अपनी तपस्या पूर्ण की, जिनका समिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने अहिंसा क्रांति द्वारा तैयार अभिनंदन पत्र का वाचन किया, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा ने भी अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया। उपस्थित जनसमूह ने बार-बार अनुमोदना करते हुए तपस्वियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भंवरलाल भंसाली, पूर्व एमडी चम्पालाल जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने तपस्वियों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। स्थानीय कवि अशोक कुमार प्रदीप ने काव्य पाठ के माध्यम से तपस्या की महिमा का वर्णन किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष भिकमचंद छाजेड़, महावीरचंद मंडोत, प्रकाश श्रीश्रीमाल, सुशीला देवी जैन, संतोष देवी सालेचा, नेहा देवी मंडोत, रेखा बालड, पायल श्रीश्रीमाल, शंकर मंडावरा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button