पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
मानवता के तीन डाकू बीड़ी सिगरेट और तंबाकू,कुछ पल का नशा,सारी उम्र की सजा

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*मानवता के तीन डाकू बीड़ी सिगरेट और तंबाकू,कुछ पल का नशा,सारी उम्र की सजा*
मानव जीवन करे खराब बीड़ी, सिगरेट और शराब, ब्रह्माकुमारी
संकल्प पत्र भराकर नशा छोड़ने की सभी से कराई प्रतिज्ञा
नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगते ही लोगों का लग जाता है ताता,
पिछले कई दिनों से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना की ओर से छत्रसाल पार्क में आध्यात्मिक चरित्र निर्माण वा नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक
बहन जी ने सभी को चित्रों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि हम अपने इतने अनमोल जीवन को नशे में बर्बाद ना करें सभी को नशे से नुकसान एवं छोड़ने की विधि बताई कुछ समय रोज ध्यान मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करें जिससे हमारी आंतरिक शक्तियों का विकास होता है और हर प्रकार के नशे से बुराइयों से हम मुक्त हो जाते हैं,
आपने आगे कहा कि अगर हम हर रोज ₹200 नशे में नष्ट करते हैं तो एक महीने में ₹6000 व्यय हो जाते हैं जो हमारे तन एवं परिवार सहित सभी समस्याओं का कारण बन जाता है नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं परिवार समाज एवं पूरे विश्व को क्षति पहुंचाता है, इसलिए आज हम सभी नशे को छोड़ने की प्रतिज्ञा लें सभी ने संकल्प पत्र भरकर नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा की
ब्रह्माकुमारी विद्यालय से जुड़े हुए भाई बहन लोगों को नशे से दूर रहने के लिए कर रहे हैं जागरूक,
अतः सभी से निवेदन है अपना अमूल्य समय निकालकर नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी देखकर अपने नशे को दूर करने का करें संकल्प

Subscribe to my channel


