उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: पराली न जलाने, खाद-बीज वितरण और धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 11 नवम्बर 2025 (सू.वि.) — जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पराली जलाने पर रोक, फार्मर रजिस्ट्री, खाद-बीज वितरण और धान क्रय केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हित में प्रत्येक कार्य पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं को हर हाल में रोका जाए। कृषि विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर किसान गोष्ठियों का आयोजन कर पराली प्रबंधन के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरता घटती है, इसलिए किसानों को हैप्पी सीडर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर जैसी पराली प्रबंधन मशीनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। पराली जलाने की शिकायत मिलने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को निर्देशित किया कि सभी पात्र किसानों का पंजीकरण समय से पूर्ण कराया जाए ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं, अनुदानों एवं धान खरीद जैसी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

खाद एवं बीज वितरण पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम और ए.आर. कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार निगरानी दल सक्रिय रहें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही सभी केंद्रों पर शिकायत हेल्प नंबर प्रदर्शित करने और खाद वितरण के समय पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

धान क्रय केन्द्रों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को निर्देश दिया कि सभी केंद्र निर्धारित तिथि से संचालित हों। तोलने की मशीनें, भुगतान व्यवस्था और एमएसपी पर खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ दिया जाए और भुगतान समय पर उनके खातों में भेजा जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, एसडीएम रश्मि यादव, उमाकान्त तिवारी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button