उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर को मिली नई रेल सेवा की सौगात, कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ

 

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी और आसपास के लाखों रेल यात्रियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है। करीब 11 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद कासगंज-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया। विशेष उद्घाटन ट्रेन रविवार को उझानी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, जिसे रेल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह विशेष ट्रेन अपने पहले सफर के दौरान रविवार शाम लगभग 6 बजे लखीमपुर पहुंचने की संभावना है। ट्रेन के संचालन से लखीमपुर खीरी का लखनऊ (ऐशबाग) और रुहेलखंड क्षेत्र से सीधा रेल संपर्क और अधिक मजबूत होगा, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उद्घाटन विशेष सेवा के बाद नई समय-सारिणी के अनुसार सोमवार से यह इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगी। इससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ-साथ आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा।

स्थानीय लोगों ने नई रेल सेवा के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यात्रियों का कहना है कि नियमित इंटरसिटी सेवा शुरू होने से लखनऊ और अन्य शहरों की यात्रा अब अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक होगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button