पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सुआतला का एक्सिडेंट 5 मौतें रची साजिश का फर्दा फाश 

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*सुआतला का एक्सिडेंट 5 मौतें रची साजिश का फर्दा फाश

 *साजिश कर्ता स्मार्ट सिटी संचालक डॉ.अमित खरे गिरफ्तार, पुलिस ने माना मास्टरमाइंड*

*एक्सीडेंट की पटकथा” लिखी, फोन पर पूछा “मर गया क्या?”, फिर लगे जयकारे*

*नरसिंहपुर।सड़क पर खून, गाड़ी के परखच्चे और 5 घरों में मातम। बीती 19 जुलाई 2026 की रात एनएच-45 पर सुआतला में जो हुआ वो हादसा नहीं था वह कत्ल की साजिश थी

पुलिस ने इस खूनी षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए जबलपुर के स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक *डॉ.अमित खरे को मुख्य साजिशकर्ता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है* उनके साथ कुल 8 आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

डॉ. खरे पन्ना के पवई के रहने वाले हैं और खुद को समाजसेवी बताते हैं। लेकिन पुलिस फाइल कहती है इनकी सेवा” के पीछे “साजिश” छिपी थी।

*ब्लैकमेल से बचने रची गई मौत की स्क्रिप्ट*

पुलिस विवेचना के अनुसार खेल की शुरुआत 1 साल पुराने झगड़े से हुई। मृतक राजेंद्र पटेल_ पहले डॉ. खरे के साथ काम करता था। पैसों के विवाद के बाद राजेंद्र ने फर्जी एमएलसी के मामलों को लेकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इज्जत और धंधा दोनों दांव पर लगे तो डॉ.खरे ने रास्ता चुना – “खत्म कर दो”।

इस काम के लिए उन्होंने अपने खास आनंद सिंह लोधी उर्फ आनंद राजपूत_ को मोहरा बनाया।

पूरी योजना एक ही लाइन पर बनी इसे एक्सीडेंट दिखाना है एन एच 45 चुना गया, रात चुनी गई और 5 जिंदगियां मौत के रूप में बदल गई।

*खून के बाद फोन… और जयकारे*

सबसे सनसनीखेज खुलासा ये है। वारदात के फौरन बाद हत्यारों में से एक ने डॉ. खरे को फोन लगाया।

आरोप है कि फोन पर पहला सवाल था – _”क्या वो मर गया?”_

जवाब में “हां” सुनते ही उधर से मातारानी के जयकारे गूंजे।

*डॉक्टर साहब का काला चिट्ठा*

ये पहली बार नहीं है जब डॉ.खरे का नाम सुर्खियों में है।

डॉ खरे की क्रिमिनल लिस्ट में पत्रकार से मारपीट भी शामिल है

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। एसपी का कहना है कि “ये साजिश बहुत गहरी है, और भी नाम सामने आ सकते हैं।”

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button