खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
तेज रफ्तार थार ने ली महिला की जान, दो गंभीर घायल; हत्या का मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। थाना क्षेत्र के ग्राम टीहली में तेज रफ्तार थार वाहन से कथित रूप से जानबूझकर टक्कर मारने के मामले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 25 जुलाई की शाम करीब 4 बजे मकान निर्माण कार्य के दौरान एक काली थार तेज गति से मौके पर पहुंची। परिजनों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने का विरोध करने पर वाहन सवार कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए। आरोप है कि करीब पांच मिनट बाद आरोपी थार को वापस लेकर आए और सुनियोजित तरीके से महिला मोहरली देवी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला को बचाने पहुंचे जगतसिंह और चरणसिंह को भी वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना के बाद आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वाहन का नंबर कीचड़ से ढका होने के कारण दिखाई नहीं दिया, लेकिन आरोपी वाहन चालक और अन्य लोगों को वह पहचानते हैं

Subscribe to my channel


