LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी में गुंडागर्दी

 

 

वाराणसी से वसीम अहमद की खाश रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के अधिकारिकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है कि थाना आदमपुर हसनपुरा क्षेत्र में एक घटना घटी है। इस घटना में मोहम्मद नसीम नाम के व्यक्ति की जान जाने के खतरे से बची है।

 

मोहम्मद नसीम अपनी दुकान बंद कर के घर जा रहे थे कि त्रीदेव होटल भैरोनाथ के पास जाते हुए एक गुंडा समूह ने उन्हें रोका। उन गुंडों में लगभग सात-आठ लोग थे जो नसीम को धमकाकर गालियां देने लगे और उन्हें लाठी डंडों से पीटने लगे। नसीम के पिता मोहम्मद अमीन ने उनकी मदद की तो उन्हें भी लोगों ने पीटा और सर पर प्रहार कर दिया। नसीम लहूलुहान होकर रोड पर गिर गया और चीख-पुकार कर मदद के लिए अपील करने लगा। गुंडे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

 

घटना की सूचना तत्काल थाना इलाका कोतवाली पुलिस को दी गई है। मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button