LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शारदानगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर, 7376 32 6175

लखीमपुर खीरी, 09 नवम्बर 2025 –

जनपद खीरी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शारदानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को थाना शारदानगर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 325/25 धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र फैय्याज, निवासी ग्राम घोसियाना, थाना शारदानगर, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: इमरान पुत्र फैय्याज

निवासी: ग्राम घोसियाना, थाना शारदानगर, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. निरीक्षक इन्साफ अली – थाना शारदानगर, खीरी

2. उपनिरीक्षक मोहम्मद अनीस – थाना शारदानगर, खीरी

3. हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह – थाना शारदानगर, खीरी

पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा व्यक्त की और आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button