LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गोला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 09 नवंबर 2025:

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र बिशनू पासी, निवासी ग्राम पिपरिया झाऊ, थाना भीरा, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0-613/2025 धारा 2(ख)(i)/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: बृजेश कुमार पुत्र बिशनू पासी

निवासी: ग्राम पिपरिया झाऊ, थाना भीरा, जनपद खीरी

आपराधिक इतिहास:

1. मु0अ0सं0 – 061/2025 धारा 238, 310(3), 317(3) आईपीसी

2. मु0अ0सं0 – 073/2025 धारा 238, 310(3), 317(3) आईपीसी

3. मु0अ0सं0 – 613/2025 धारा 2(b)(i), 3 उ0प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा

2. कांस्टेबल विनय कुमार

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button