LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फूलबेहड़ पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 08 नवम्बर 2025:

जनपद खीरी पुलिस को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने विभिन्न चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम —

1️⃣ अनूप कुमार तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी

2️⃣ सुनील पुत्र झब्बुलाल बाल्मीकि, दोनों निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी।

दोनों अभियुक्तों को चोरी के विभिन्न सामानों सहित गिरफ्तार किया गया है, जिनमें साइकिल, मोटर पम्प, नल, बड़ी मोटर (क्राम्पटन कम्पनी), एलसीडी टीवी, पंचायत की कूड़ादान गाड़ी से चोरी हुई नीली बैटरी एवं बर्तन शामिल हैं।

बरामद चोरी का सामान —

एक साइकिल (कीमत ₹1300)

छोटा टूल्लू पम्प मोटर व नल

एक बड़ा मोटर (क्राम्पटन कम्पनी)

आंगनबाड़ी केन्द्र से चोरी हुआ एलसीडी टीवी

पंचायत की गाड़ी से चोरी हुई दो नीली बैटरियां

चोरी हुए बर्तन आदि।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ.नि. अशोक कुमार यादव

उ.नि. श्रवण कुमार

का. बलवीर सिंह

का. राहुल कुमार जानीवाल

का. सुनील कुमार

का. एम.एल.यू. अर्जुन गौतम

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button