रिपोर्ट – स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय
लखीमपुर खीरी, 7 नवम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेपाली नागरिकों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को मात्र 24 घंटे के भीतर लूट के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना पलिया पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया है जिसमें –
सफेद धातु की आधी चैन,
पीली धातु की एक बाली,
नेपाली मुद्रा ₹3950/- शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त अंशुल गुप्ता का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना पलिया में दर्ज मुकदमा संख्या 440/2025 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –
उ.नि. प्रेम नारायण सरोज
म.उ.नि. सुश्री निशा शुक्ला
हे.का. जितेन्द्र कुमार
का. पवन कुमार वर्मा
का. परीक्षित सैनी
का. विजय तिवारी
पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और ऐसे ही अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।