अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भिवाड़ी से बड़ी खबर : 5 पुलिसकर्मी निलंबित आंतरिक शिकायतों के बाद एसपी की सख्त कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर जिले के भिवाड़ी में एसपी प्रशांत किरण ने सख्त कदम उठाते हुए चोपानकी थाने के 5 पुलिसकर्मियों को आंतरिक शिकायतों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें 4 कॉन्स्टेबल और 1 हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
निलंबित पुलिसकर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल रण सिंह तथा कॉन्स्टेबल पंकज, भीम सिंह, राजेंद्र और देवेंद्र के नाम शामिल हैं। सभी को निलंबन के बाद लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार आंतरिक शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कदम का उद्देश्य पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना है। एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई भिवाड़ी पुलिस में अनुशासन और कार्यप्रणाली सुधारने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Subscribe to my channel


