अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल मैदान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, खिलाड़ियों को दी निष्पक्ष खेल भावना की प्रेरणा

पत्रकार – जयबीर सिंह, बीबीरानी (अलवर)
बीबीरानी। विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबीरानी में 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय स्टाफ एवं खेलप्रेमी विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
*🌿 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल*
प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद खेल मैदान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने सभी से जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
*कार्यक्रम में रहे गणमान्य अतिथि*
इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, प्रधान संता देवी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगिड़, जिला शिक्षा अधिकारी शकुंतला मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रभान यादव, उपजिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण यादव, निदेशक नरपाल यादव, संजय यादव, सुनील यादव (एक्सिस), बलवीर यादव, सरपंच शमशेर यादव, सरपंच करण सिंह, सरपंच मनोज यादव, पूर्व सरपंच हरिसिंह यादव, हुकम यादव, चंदन गुर्जर, अनूप यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


