राजनीति

जनप्रतिनिधि सहित दर्जन युवा जजपा में शामिल, दिल्ली आवास पर डिप्टी सीएम ने पहनाया पार्टी का पटका

युवाओं की सोच को आगे बढ़ाने की बात कह डिप्टी सीएम को बताया युवाओं का सच्चा साथी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

नारनौल/नांगल चौधरी

जजपा पार्टी में निरंतर युवाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। रविवार को इसमें ओर बढ़ोतरी तब हुई, जब नांगल चौधरी क्षेत्र से जुड़े दर्जनों युवाओं ने पार्टी को ज्वाइन किया। इनमें वह जनप्रतिनिधि भी शामिल है, जो पिछले दिनों पार्षद व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच जैसे पंचायती जनप्रतिनिधि चुने गए थे। इस संबंध में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अशोला फार्म हाउस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से जिला की जजपा टीम सदस्यों ने मुलाकात की।

इस टीम में पार्टी से नांगल चौधरी हलका अध्यक्ष हजारीलाल लंबोरा, एडवोकेट अजय चौधरी, प्रमोद ताखर एडवोकेट व पूर्व पार्षद सुधीर कुमार की अगुवाई रही। इनकी अगुवाई में नांगल चौधरी क्षेत्र से जुड़े दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुए। यह नांगल चौधरी से पार्षद प्रतिनिधि सतपाल नौलाजा, पंचायत समिति मेंबर रोहित यादव भुंगारका, सरपंच धर्मवीर बुढ़वाल, दीपक यादव नारनौल, रोहित यादव भुंगारका, गौतम नंबरदार नांगल चौधरी, ईश्वर गुर्जर लुजोता, दिनेश यादव नांगल कालिया, गुलशन सेन नांगल चौधरी, दीपक सैनी नांगल चौधरी, संदीप चौधरी नौलायजा, रोबिन डांगी नवलपुर व आजाद मोहनपुर है। पार्टी सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद पटका पहनाते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता युवाओं को पहले पायदान पर रखने की है। युवाओं के बल पर हर जंग को लड़ा जा सकता है। युवाओं से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान सरकार कर रही है। पहले पर्ची खर्ची का सिस्टम था। अब युवाओं की योग्यता के हिसाब से बिना सिफारिश उन्हें नौकरी मिल रही है। इस पारदर्शिता के कारण ही युवाओं में नई आज जगी है कि गरीब तबके से जुड़े युवा भी अपनी काबिलियत के बल पर हर मंजिल पा सकते है। उन्होंने युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि युवा पार्टी की नीति व विचार का घर-घर, गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करें ताकि अन्य युवाओं सहित हर वर्ग को पार्टी की नीति से जोड़ा जा सके। इस मौके पर के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जुड़े जिला उपप्रमुख भीमसिंह, अटेली हलका अध्यक्ष बेदू रातां, जिला पार्षद सचिन, जिला पार्षद महेंद्र चंदेला, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र, शामिल थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button