देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ की यात्रा 1 अक्टूबर से होगी रवाना

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। आपका अपना सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ पाबू चौक गंगाशहर, बीकानेर से 1 अक्टूबर 2025 को सुबह 5 बजे सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर रवाना होगा। यात्रा का शुभारंभ पाबू चौक स्थित हनुमान मंदिर से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा।
संघ के सदस्य विक्की मारू ने बताया कि यह पैदल यात्रा बीकानेर से शुरू होकर श्री डूंगरगढ़, बीदासर, डूंगरी, सुजानगढ़ होते हुए श्री सालासर धाम पहुंचेगी।
संघ के प्रमुख मुकेश गहलोत ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते में मेडिकल सुविधा, चाय, दूध, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था संघ द्वारा की गई है।
संपर्क:
मुकेश गहलोत – 8239423042
विक्की मारू – 8824231075

Subscribe to my channel


