बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 25 सितम्बर।

राजस्थान निर्माण मजदूर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज बीकानेर संयुक्त श्रम आयुक्त श्री प्रदीप कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर श्रम आयुक्त ने आये हुए श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन आचार्य, बीकानेर संभाग अध्यक्ष अशोक कचछावा, बीकानेर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन डार, तिपहिया ऑटो चालक वाहन संघ के दाउलाल हर्ष, विरेन्द्र स्वामी, लूनकरणसर तहसील से खेतपाल, गोविन्द कुमावत, राजाराम मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रमिक नेताओं ने मजदूरों के कल्याण, सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपनी मांगें सामने रखीं। संयुक्त श्रम आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मांगों को गंभीरता से लेकर शासन स्तर तक भेजा जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button