देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निरंतर सेवा कार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन कोई न कोई सेवा गतिविधि सम्पन्न की जा रही है।
हाल ही में वसुंधरा श्रंगार योजना के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग में सघन वृक्षारोपण किया गया, साथ ही विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। इसी क्रम में भागवत कथा में उपस्थित 121 विप्रजनों को कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता की प्रेरणा से स्व. गौतम जी चौपड़ा (नाकोड़ा प्रोसेस) की ओर से वस्त्र भेंट किए गए।
कृष्णा सुंदरकांड समिति के संरक्षक ईश्वरदास वैष्णव, अध्यक्ष प्रेमदास वैष्णव व सदस्यों द्वारा 21,000 रुपये की राशि का हरा चारा गौ-सेवा हेतु भेंट किया जाएगा। इसके अलावा एस.टी. हॉस्टल में नामांकित सभी बालिकाओं को भी वस्त्र वितरित किए गए।
संस्थान द्वारा गौ-सेवा को लेकर भी विशेष कार्य किया जा रहा है। कृष्णा खेल संस्थान के सदस्यों ने खेड़ रोड व कुड़ी ग्राम में सैकड़ों गौवंश को रेडियम बेल्ट बाँधी, जिससे रात के समय सड़क दुर्घटनाओं से उनकी सुरक्षा हो सके।
अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि सभी सदस्य सेवा कार्यों में आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। कृष्णा खेल संस्थान खेल के साथ-साथ सेवा गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, गौतम चौपड़ा, घनश्याम सिंह राजपुरोहित, आनंद मेहता, विमल मालवीय, नवनीत भाटीया, दिलीप गुप्ता, सुजीत जीरावला, संजय पालीवाल, मांगीलाल खत्री, गोपाल सेन, मुकेश मेहता, नितेश निम्बार्क, हितेश मुनोत सहित कई सदस्य व सहयोगी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


