धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में नवरात्रि के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 23 सितंबर 2025 – नवरात्रि के पावन अवसर पर बालोतरा में नया महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र का शुभारंभ 31 सदस्यों के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्र के संरक्षक डॉ. जी.सी. वडेरा और पवन जी नाहटा उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पद पर वीर अशोक कुमार चोपड़ा और सचिव पद पर वीर सुरेश कुमार गोठी को सर्वसमिति से नियुक्त किया गया। संरक्षक डॉ. वडेरा ने अध्यक्ष और सचिव को बधाई देते हुए टीम भावना के साथ सेवा कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, पवन जी नाहटा ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह शीघ्र नई कार्यकारिणी घोषित कर केंद्र के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करें।
अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने कहा कि सेवा कार्य में सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है और जल्द ही वर्ष 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। सचिव सुरेश गोठी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के सदस्य राजू जी बाठीया और दिनेश जी वडेरा भी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


