अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सोलर प्लांट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हदां की बड़ी कार्यवाही

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

पुलिस थाना हदां की टीम ने सोलर प्लांट में चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रकरण संख्या 75/2025, धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना हदां में वांछित आरोपी सुनिल उर्फ सुरेन्द्र पुत्र चैनाराम ढोली (26 वर्ष), निवासी उदट, थाना चाखू, जिला फलोदी को पुलिस ने दबोच लिया।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा (IPS), पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण श्री कैलाश सिंह सांदू (RPS) तथा वृताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह (RPS) के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी हदां ओमप्रकाश सुथार व उनकी टीम – हेडकांस्टेबल नारायणदान, कांस्टेबल राणाराम व बृजलाल ने संयुक्त रूप से दबिश देकर आरोपी को गांव उदट (जिला फलोदी) से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी नोखड़ा सोलर प्लांट से केबिल व अन्य उपकरण चोरी करने में माहिर है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और विस्तृत पूछताछ की जा सके।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button