बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा: कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रत्नेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में बायतु विधायक हरीश चौधरी, पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत, बायतु प्रधान सिमरथाराम तथा पूर्व पाटोदी प्रधान रशीदा बानो विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनादेश का अपमान करने और लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया।
नेताओं ने कहा कि जनता के समर्थन से बने जनादेश का सम्मान होना चाहिए और सत्ता में बने रहने के लिए जनता के विश्वास को ठेस पहुँचाना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। कांग्रेस ने जनता से अपील की कि वे इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएँ।
इस मौके पर सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


