बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्राम पंचायत कोट बालियान में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आगाज।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 ग्राम पंचायत कोटबालियान में ग्रामीण सेवा शिविर सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन के सभी विभाग उपस्थित रहे।

   अति.जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया व सभी विभाग से रिपोर्ट ली गई।

    बाली तहसीलदार जितेंद्रसिंह,अति.विकास अधिकारी जयंतीलाल, एवं प्रशासक श्री मति हंजाबाई देवासी,रामचंद्र यादव ग्राम विकास अधिकारी,गोवर्धन शर्मा कनिष्ठ सहायक, रणजीत सिंह रोजगार सहायक, पटवारी दिनेश कुमार, सांकलाराम देवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंडारा उपस्थित रहे।

    शिविर में ग्रामीणों के स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया एवं राजस्व विभाग द्वारा बंटवारे में नामांतरण के नाम शुद्धिकरण हुए तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा नई पेंशन पीपीओ और बंद पड़ी पैंशन योजनाऐं शुरू करवाई।

     इस शिविर में ग्राम पंचायत कोट बालियान के पांचों गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button