राजनीतिराज्य

आम आदमी पार्टी की ओर से श्रीमान पुलिस उपअधीक्षक को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

आम आदमी पार्टी राजस्थान के अल्पसंख्यक मामलात उपअध्यक्ष मौसम खान ने गत दिनों टपूकड़ा थाना पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के नाम पर अपराधियों के अलावा निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किए जाने के विरोध मे भिवाड़ी पुलिस उप अधीक्षक को अपना ज्ञापन सोपा।

 

मौसम खान ने बताया की शनिवार शाम को करीब 7 बजे डालावास, निम्बाहेडी सहित कई गाँवो में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग व महिलाओं सहित मस्जिद में घुसकर नमाज पढ़ रहे मौलवी व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जब उनके परिजन और जनप्रतिनिधि टपूकड़ा थानाधिकारी से मामले की जानकारी चाही और निर्दोष लोगों को छोड़ने के लिए कहा गया तो उन्होने अभद्रता करते हुए जेल में बंद करने की धमकी भी दी गई। उसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद महिलाओ, नाबालिग लड़कों व मौलवी सहित करीब 30 लोगों को छोड़ दिया गया।

 

थानाधिकारी टपूकड़ा का आम आदमी, जनप्रतिनिधि के साथ बिल्कुल भी व्यवहार ठीक नहीं हैं। उन्होंने बताया की हम किसी भी अपराधी के समर्थन में बिल्कुल नहीं हैं लेकिन टपूकड़ा थानाधिकारी अपराधियों के बजाए निर्दोष आम लोगों को मानव अधिकारों का हनन कर रहा है। पुलिस इस मामले में जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई करें।

अल्पसंख्यक मामलात उपाध्यक्ष मौसम खान, जिला अध्यक्ष संजय मोदी, अलवर लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र मीणा, उपाध्यक्ष जगगन्नाथ गोयल, नितेश यादव, सोकिन खान, इत्यादि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button