देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
पचपदरा में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पचपदरा।
रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद के राष्ट्रीय अभियान के तहत ओसवाल समाज पचपदरा में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच पूजा देवी एवं उपसरपंच राकेशजी चोपड़ा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सरपंच पूजा देवी ने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह अपने जीवन के साथ दूसरों को जीवन प्रदान करता है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना मानव मात्र के लिए कल्याणकारी कार्य है।”
उपसरपंच राकेशजी चोपड़ा ने युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हम सभी राष्ट्र के चहुंमुखी विकास की मंगल कामना करते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान विशेष योगदान देने वाले मोहनजी, मुकेशकुमारजी, महेशजी एवं अन्य सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। परिषद अध्यक्ष राहुल नोलखा ने बताया कि पचपदरा में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव सफलतापूर्वक संपादित हो रहा है और सभी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह आयोजन समाज सेवा एवं मानव कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Subscribe to my channel


