देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव : पुष्पा हॉस्पिटल में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अभियान “रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत बालोतरा में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। पुष्पा हॉस्पिटल में तेरापंथ युवक परिषद एवं रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने कहा कि “रक्तदान महादान है। यह न सिर्फ अपने जीवन में पुण्य का कार्य है बल्कि दूसरों को जीवन प्रदान करने का सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य भी है।” उन्होंने कहा कि इस अभियान से समाज में सेवा और प्रेरणा का संदेश जा रहा है।

पूर्व रोटरी सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने तेरापंथ युवक परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल आशीर्वाद से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर यह सेवा कार्यक्रम समाज को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति मंगल भावना व्यक्त की।

क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने मुख्य अतिथि का साफा पहनाकर स्वागत किया और सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद एवं पुष्पा हॉस्पिटल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि रोटरी क्लब से सह प्रांतपाल लीलेश बालड, शिविर संयोजक महेंद्र चोपड़ा, शांतिलाल हुंडिया, विनोद कुमार, मांगीलाल मालू, कमलेश गोलेछा, भरत, महावीर, दीपक गुप्ता, राहुल बंसल, सुरेश गोटी, भारत गोलेछा, लालचंद गोगड़, सुरेंद्र गोगड़, सुरेश तातेड़, पुरसोतम मालू सहित अन्य रोटरी क्लब सदस्यों ने सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।

परिषद अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल एवं अध्यक्ष रेहड़ ने बताया कि बालोतरा में 11 स्थलों पर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव संपन्न हो रही है, जहां रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 यह आयोजन न सिर्फ सेवा कार्य का उदाहरण है बल्कि समाज में रक्तदान की महत्ता को भी उजागर करता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button