देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बीकानेर के चित्रकार की अनोखी प्रस्तुति

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीकानेर जिले के विख्यात चित्रकार राम कुमार भादाणी ने एक अनोखी कृति प्रस्तुत की है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम में दिए गए भाषण को आशुलिपि (स्टेनोग्राफी) में रेखांकित किया।

भादाणी का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति और विभिन्न मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के भाषणों को यूट्यूब से सुनकर डिक्टेशन के रूप में उतारते हुए उनके स्केच तैयार किए थे। इसी अनोखे कार्य के चलते उनका नाम इंडियाज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।

भादाणी ने बताया कि उन्हें स्टेनोग्राफी की शिक्षा राजा बाबू सेवग से तथा चित्रकला की शिक्षा हरी गोपाल “सन्नू” हर्ष से प्राप्त हुई है। साथ ही वे बीकानेर की उस्ता क्राफ्ट कला के सिद्धहस्त कलाकार हैं। इस कला के माध्यम से वे हिंदू और प्राचीन जैन मंदिरों तथा ऐतिहासिक हवेलियों पर अब तक दो दर्जन से अधिक सुनहरी नक्काशी का कार्य कर चुके हैं।

भादाणी समय-समय पर देशी-विदेशी कला प्रेमियों को भी इस पारंपरिक कला से रूबरू कराते रहते हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button