कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से इंजीनियर दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी के सानिध्य में और संस्थापक उपाध्यक्ष इंजीनियर पवन गहलोत के निर्देशन में सम्मान कार्यक्रम रखा गया।
दवे ने कहा कि इंजिनियर आधुनिक भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।इंजिनियर के निर्देशन से ही हमारे घर,प्रतिष्ठान, अस्पताल, सड़के व बड़े बड़े मॉल व बिल्डिंग बनाए जाते है।
इंजिनियर एसोसिएशन अध्यक्ष पवन गहलोत ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कृष्णा सेवा संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि संस्थान द्वारा प्रति वर्ष इंजिनियर का सम्मान कार्यक्रम रखा जाता है जिससे हमको प्रेरणा मिलती है व श्रेष्ठ कार्य करने को लेकर हमारा दायित्व भी बढ़ता है। आज के दिन महान भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है जो कि पूरे भारत में इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता,कोषाध्यक्ष आनंद दवे, कमलेश सोनी, वरिष्ठ सदस्य भंवरलाल भंडारी, मांगीलाल खत्री, गोपाल सेन सहित संस्थान सदस्यों द्वारा इंजिनियर एसोसिएशन उपाध्यक्ष भैराराम माली, नरपत कुमार,अशोक सोलंकी,साहिल बजारी,भूराराम पवार,राधेश्याम माली,देवीलाल प्रजापत, मोहसिन खान,जसराज चौधरी, दिनेश मेघवाल व खुशाल प्रजापत सहित सभी इंजीनियर का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
व सभी इंजिनियर ने मिलकर कृष्णा सेवा संस्थान को सेवा कार्य करने को लेकर सहयोग राशि प्रदान की।