देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शिव जैन भक्त मित्र मंडल का 15 दिवसीय यात्रा संघ बालोतरा पहुंचा

हुआ भव्य स्वागत बांठिया बोले– रही सुखदमय यात्रा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।
शिव जैन भक्त मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री सम्मेत शिखर जी यात्रा संघ के 15 दिवसीय यात्रा कर बालोतरा पहुचने पर यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
संघ के जयपुर के समीप स्थित विख्यात जैन तीर्थ मालपुरा पहुचने पर तीर्थ के ट्रस्टियों द्वारा मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया का माला, शॉल व श्रीफल देकर स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि इस दौरान संघ में भोजन प्रसाद की व्यवस्था संभाल रहे महेंद्र प्रजापत का पूरी टीम के साथ सराहनीय कार्य को लेकर प्रजापत सहित पूरी टीम का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।उन्होंने कहा कि यह यात्रा सुखदमय रही, जिसमें संघ ने अयोध्या, वाराणसी, राजगिरी, कुण्डलपुर–पावापुरी, सम्मेतशिखरजी, लच्छवाड़, चम्पागिरी, सिलीगुड़ी, गंगटोक, पैलीग, दार्जिलिंग और जयपुर मालपुरा के पावन स्थलों के दर्शन कर बालोतरा वापसी की।
बालोतरा लौटने पर मंडल के संयोजक अशोक चौपड़ा, कोषाध्यक्ष संजय सालेचा, संरक्षक गौतमचंद सकलेचा, महामंत्री पवन नाहटा, सह-कोषाध्यक्ष शांतिलाल लुंकड़, मंत्री संजय चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा, भेरूलाल सालेचा, विक्रम छाजेड़ का भी स्वागत किया गया।संयोजक अशोक चौपड़ा ने बताया कि संघ में बांठिया सहित सभी सदस्यों एवं सभी सहयोगी कार्मिकों के अभूतपूर्व सहयोग से समयबद्ध यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।उन्होंने ने मालपुरा तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button