अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी से बड़ी खबर : नशे की गिरफ्त में आए दो चोर, पुलिस ने दबोचा – बैटरी बरामद, बाइक जब्त

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

हाइलाइट्स :

नशे की लत में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

चोरी की बैटरी व बाइक बरामद

पैदल शिनाख्त परेड निकाली गई

पुलिस की कार्रवाई की जनता ने जमकर सराहना

भिवाड़ी।

शहर की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने वाली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। 10 सितंबर को एक दुकान से हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए रविवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तावडू निवासी यासिर (19 वर्ष) और राहुल (30 वर्ष) शामिल हैं। दोनों नशे की लत में इतने डूब चुके थे कि अपनी खुराक पूरी करने के लिए बैटरियां चुराते और उन्हें मात्र 500 से 700 रुपए में कबाड़ियों को बेच देते थे। उसी रकम से यह लोग नशा करते थे।

यूआईटी थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि दुकान मालिक जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच और मुखबिरों की सटीक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी की बैटरी और एक बाइक भी बरामद की गई है।

रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों की घटनास्थल से थाने तक पैदल शिनाख्त परेड भी निकाली। इस दौरान आमजन को साफ संदेश दिया गया कि नशा अपराध की ओर ले जाता है और उसका अंत जेल की सलाखों में ही होता है।

थाना प्रभारी का कहना था कि यह घटना समाज को सोचने पर मजबूर करती है कि नशे का जाल कैसे नौजवानों को अपराध की ओर धकेल देता है। पुलिस की इस अनोखी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और इसे जागरूकता का बड़ा कदम बताया।

यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज के लिए भी एक सीख है कि नशा जिंदगी और भविष्य दोनों बरबाद कर देता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button