बालोतरा।
बालोतरा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बालोतरा की वर्ष 2024-25 की 25वीं वार्षिक आमसभा रविवार को बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष अशोक कुमार सिंघवी ने आमसभा में बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में बैंक की अंश पूंजी 7.03 करोड़ रुपये, जमाएं 202.81 करोड़ रुपये, ऋण 129.29 करोड़ रुपये तथा शुद्ध लाभ 1.41 करोड़ रुपये रहा।
बैंक के प्रबंध संचालक गौतम सिंह जैन ने गत आमसभा की कार्यवाही का पठन कर उसे सदस्यों द्वारा पुष्ट कराया।
आमसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने बैंक की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक ने समाज व जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर विधायक ने बैंक के QR कोड स्कैनर का भी विमोचन किया।
बैठक का संचालन संचालक महेन्द्र कुमार वैद ने किया। उन्होंने तुलन-पत्र व लाभ-हानि खाते के मदों का पठन कर विचारार्थ प्रस्तुत किया।
आमसभा में बैंक सदस्य श्री कांतीलाल हुण्डिया, डॉ. एच.आर. आकोदिया, सालगराम परिहार सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य सदस्य भेरूलाल नामा, जवेरीलाल ओसवाल, चम्पालाल जैन, चैलाराम चौधरी, नगराज प्रजापत, पंचाणाराम चौधरी, कांतीलाल ढेलड़िया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सभा में उपाध्यक्ष गणपतलाल ढेलड़िया, संचालक डॉ. घेवरराम भील, चन्द्रादेवी बालड़, तारा खत्री, भूपतराज कोठारी, महेन्द्र कुमार वैद, ललीत कुमार प्रजापत, लालचन्द पुनीत, वीरमचन्द जैन, हस्तीमल जाटोल, सहवृत संचालक अभिषेक गुप्ता (C.A.) व बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य कुम्पाराम पंवार, देवाराम चौधरी ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष गणपतलाल ढेलड़िया ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।