सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन की टक्कर से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परमार्थ फाउंडेशन सेवा धाम कमालपुर हरियाणा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गाय को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
टीम के डॉक्टर दिनेश, अंकित प्रधान (जलियावास), टोनी, मनीष, सागर सहित अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घायल गाय की देखभाल की और उपचार की व्यवस्था की।
परमार्थ फाउंडेशन टीम का कहना है कि सड़क हादसों में अक्सर मवेशी घायल हो जाते हैं, ऐसे में समय रहते उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है।