देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वृन्दावन बगैची में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वृन्दावन बगैची में गुरुवार शाम श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई और बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सुंदरकांड पाठ का वाचन बालाजी सत्संग मंडल के सदस्य नन्दलाल गोयल, विष्णु सिंघल, भरत गर्ग, हेमन्त कुशल, ललित आलासन, ललित गोयल आदि ने किया।

समिति अध्यक्ष निखिल जी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। वहीं समिति सूचना प्रसारण मंत्री रोहित गोयल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में रामचंद्र राजकुमार सिंघल, मदन एंड कंपनी पेट्रोल पंप तथा सर्वेसर प्रोसेसर्स (गिरिराज टेक्सटाइल, बालोतरा) का विशेष सहयोग रहा।

भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया और भक्ति रस में डूबकर आनंद उठाया।

 खेलकूद गतिविधि – विशेष क्रिकेट ऑक्शन

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को विशेष क्रिकेट ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में कुल 6 टीमों के मालिकों ने भाग लिया। कुल 95 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 84 खिलाड़ियों पर सफलतापूर्वक बोली लगाई गई।

मंच संचालन बालोतरा के सूरत निवासी धीरज सिंहल ने किया। वहीं, सोशल मीडिया प्रभारी रामप्रकाश, मीनल एवं हर्षिता ने ऑक्शन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस तरह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों ने भी महोत्सव को यादगार बना दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button