बालोतरा से सम्मेद शिखर जी यात्रा संघ के अंतर्गत 2 सितम्बर से प्रारंभ हुई महावीर यात्रा संघ आज गंगटोक और दार्जिलिंग की सुनहरी वादियों में भ्रमण कर रही है। इस यात्रा में लगभग 1100 श्रद्धालु सदस्य शामिल हैं, जो पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का आनंद उठा रहे हैं।
भारतीय जैन महासंगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया ने जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के अध्यक्ष अरविंद सालेचा से दूरभाष पर जानकारी ली। बताया गया कि यात्रा दल गंगटोक से होते हुए चाइना बॉर्डर नाथुला पास तक पहुंचा, जहां शून्य डिग्री तापमान में भी यात्रियों ने प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य और रोमांच का अनुभव किया।
इससे पूर्व यात्रा ने हस्तिनापुर, अयोध्या, सम्मेदशिखर, पावापुरी, राजगृही और लच्छवाड जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर दर्शन एवं वंदना कर आध्यात्मिक लाभ लिया।
आज यात्रा दल दो हिस्सों में विभाजित हो गया –
👉 एक भाग दार्जिलिंग की ओर
👉 दूसरा भाग गंगटोक की ओर भ्रमण कर रहा है।
दो दिन बाद यात्रा पुनः परिवर्तित होगी और सभी यात्री न्यू जलपाईगुड़ी से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वाराणसी (बनारस) के लिए प्रस्थान करेंगे।
महावीर यात्रा संघ के अध्यक्ष तनसुखलाल हूंडिया, सचिव सुरेश कुमार जीरावला, जवाहरलाल हूंडिया, पवन बाघमार सहित पूरी कमेटी तन-मन से अथक परिश्रम कर रही है, जिससे यह यात्रा सभी के लिए यादगार और ऐतिहासिक बन सके।