अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वारंटों से संबंधित वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 10 सितम्बर।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 10 अलग-अलग वारंटों से संबंधित वारण्टी अभियुक्त रामनरेश पुत्र बांकेलाल निवासी जियनपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम व गुंडा एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज थे।
अभियुक्त के खिलाफ दर्ज वारंटों का विवरण इस प्रकार है:
1. मु0अ0सं0 175/20 धारा 60(2) EX ACT
2. एसटीन0 2499/17 धारा 10 यूपी गुंडा एक्ट
3. अ0स0 333/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
4. अ0स0 119/23 धारा 60 EX ACT
5. अ0स0 127/19 धारा 60(2) EX ACT
6. अ0स0 178/17 धारा 60 EX ACT
7. एसटी 1/22 धारा 60(2) EX ACT
8. एसटीन0 896/20 धारा 60(2) EX ACT
9. अ0स0 5/21 धारा 60(2) EX ACT
10. अ0स0 68/20 धारा 60 EX ACT
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक खेमेन्द्र कुमार, थाना हैदराबाद
हेड कांस्टेबल राधेश्याम, थाना हैदराबाद
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।
Subscribe to my channel


